फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Protest in Bullock Cart

कांग्रेसियों ने पदयात्रा और बैलागाड़ी में बैठकर किया कृषि कानून का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Protest in Bullock Cart
गदरपुर में बैलगाड़ी में सवार होकर कृषि कानून का विरोध करते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली के बाद कांग्रेस की ओर से आयोजित पदयात्रा में भारी जन सैलाब उमड़ा। कार्यकर्ताओं के साथ किसानों ने भी कानूनों के विरोध में पैदल यात्रा की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता विरोध स्वरूप बैलगाड़ी में भी सवार दिखे।
विज्ञापन

मंगलवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य और कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप से पदयात्रा शुरू हुई। नगर के मुख्य मार्ग से गुजरती हुई पदयात्रा गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के समीप जाकर समाप्त हुई। इससे पूर्व संयोजक राजेंद्र पाल ने कहा कि किसान प्रधान देश में किसानों के खिलाफ केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने जबरन कृषि कानून लागू कर दिया है। कहा विधानसभा क्षेत्रों की 48 सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। इन सड़कों की भाजपा सरकार सुध लेने को भी तैयार नहीं है। सरकारी धान क्रय केंद्र लग गए हैं पर नमी की वजह से कांटो पर धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। रैली को देखते हुए बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। वहां पर कांग्रेस प्रदेश सचिव इंद्रपाल सिंह, अजय गाबा, विकास तनेजा, किशोर सामंत, मोहित चौहान, सचिन बजाज, शैलेंद्र शर्मा, गुरविंदर विर्क, शराफत अली मंसूरी, राजेश बाबा, किशोर हालदार, मनोज गुंबर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed