फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Protest for Salary

वेतन नहीं मिलने पर किया प्रशासनिक भवन का घेराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Protest for Salary
पंतनगर में प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन करते ठेका कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। वेतन न मिलने से आक्रोशित ठेका कर्मियों ने शुक्रवार को प्रशासन भवन का घेराव कर नारेबाजी की। ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एकजुट कर्मचारियों ने कहा कि नियमित कर्मियों को तो वेतन मिल गया, लेकिन शासन से राशि न मिलने के कारण ठेका कर्मियों को महीने की 14 तारीख तक वेतन नहीं मिल सका है। इस कारण घर में राशन, बच्चों की फीस चुकाना मुश्किल हो गया है। बताया कि ठेका कर्मचारी शनिवार को पुन: प्रशासनिक भवन का घेराव करेंगे। वेतन मिलने तक आंदोलन किया जाएगा। घेराव में मोर्चा अध्यक्ष जनार्दन सिंह, ओएन गुप्ता, संतोष कुमार, श्याम सुंदर मिश्रा, राजपाल, सुरेंद्र कुमार, रामभरोसे यादव, पतरस, राजेश कुमार, नागेंद्र, हाकिम, पन्ना लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed