फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Protest against Resevation

पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ कार्य बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Protest against Resevation
रुद्रपुर के पीडब्लूडी कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लॉईज एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पदोन्नति में आरक्षण पर रोक का शासनादेश जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने लोनिवि और एआरटीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद राज्य सरकार की ओर से पदोन्नति में आरक्षण पर रोक का शासनादेश जारी नहीं किया है जबकि राज्य सरकार को न्यायालय के आदेश का पालन करना चाहिए। उन्होंने सरकार से अतिशीघ्र इसका शासनादेश जारी करने की मांग की। कहा कि कर्मचारी 20 फरवरी को देहरादून में प्रदेश स्तरीय महारैली निकालेंगे। वहां संयोजक मोहन राठौर, लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष चारु पंत, ममता बिष्ट, गीता जोशी, सुलक्षणा शाह, पूरन डांगी, मुस्लिम अंसारी, प्रकाश कांडपाल, दीनू सिंह, परशुराम, अनिल चौधरी, विपिन तिवारी, किशोर सिंह राणा आदि रहे। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से राज्य कर, लोनिवि, विकास भवन, कलक्ट्रेट आदि कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा, जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन विभाग, जिला पंचायत आदि विभागों में कामकाज जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed