{"_id":"5834758d4f1c1b272413b3d6","slug":"private-companies-in-the-district-bichhaangi-cable","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में निजी कंपनियां भी बिछाएंगी केबिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में निजी कंपनियां भी बिछाएंगी केबिल
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 22 Nov 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जिले में बीएसएनएल सहित अन्य निजी कंपनियों की ओर से ओएफसी केबिल लाइन बिछाने को लेकर अपर जिलाधिकारी तीरथपाल सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
एडीएम तीरथपाल सिंह ने कहा कि रुद्रप्रयाग जिले में निजी कंपनियां भी ओएफसी केबल लाइन बिछाएंगी। उन्होंने ओएफसी लाइन बिछाते समय विभागीय परिसंपत्तियों को होने वाली क्षति का आकलन स्वयं संबंधित विभाग करेगा। दूरसंचार कंपनियों की ओर से केबल बिछाने का कार्य व्यवस्थित किया जा रहा है या नहीं इस पर नजर रखनी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों से इस कार्य पर गंभीरता के साथ ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरसंचार कंपनियों के प्रबंधकों को विभागों के साथ बेहतर तालमेल रखने की बात कहते हुए कहा कि कार्य के दौरान शांति, सुरक्षा, बिजली, पानी और यातायात की व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कंपनियों को लाइन बिछाने के लिए लाइन खुदाई से निकलने वाले मलबे के मानकों अनुरूप निस्तारण के निर्देश भी दिए। बैठक में वोडाफोन, एयरटेल, बीएसएनएल के अधिकारियों ने जिले में होने वाले कार्य के बारे में बताया। इस मौके पर एसडीएम देवमूर्ति यादव, ईई इंद्रजीत बोस सहित अन्य विभागीय अधिकारी थे।