{"_id":"58bac8f94f1c1ba0648323e8","slug":"prime-minister-will-honor-the-7-village-head-of-rudraprayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग की 7 महिला ग्राम प्रधान का पीएम करेंगे सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग की 7 महिला ग्राम प्रधान का पीएम करेंगे सम्मान
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की 7 महिला ग्राम प्रधान सहित 9 महिलाएं विश्व महिला दिवस पर 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित होंगी। इन ग्राम प्रधानों ने अपनी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई है। सभी गांवों में शत-प्रतिशत शौचालय का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन
केदारघाटी की ग्राम पंचायत लमगौंडी, जून 2013 की आपदा में व्यापक रूप से प्रभावित हो चुका है। इन हालात में ग्राम प्रधान दीपा जुगरान के लिए लोगों को ओडीएफ के लिए प्रेरित करना चुनौती थी, लेकिन उन्होंने हरसंभव प्रयास करते हुए ग्राम पंचायत को ओडीएफ किया। यहां 365 परिवार निवास कर रहे हैं, जिनके अपने शौचालय हैं। जखोली ब्लाक की दूरस्थ ग्राम पंचायत कुमड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमित्रा देवी ने 500 से अधिक परिवारों को ओडीएफ के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत नगरासू की प्रधान ऊषा देवी ने सभी 500 परिवारों के शौचालय बनवाएं।
विज्ञापन
वहीं ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने डांगी में 350, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल ने गुप्तकाशी में 86, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने खरियाल-देवल में 150 और अमरा देवी ने चोपड़ा-पांजणा में 94 परिवारों के लिए शौचालय बनाने में अहम भूमिका निभाई। इधर, परियोजना प्रबंधक, स्वजल सुरेंद्र दत्त नौटियाल ने बताया कि यह जिले के गौरव की बात है कि विश्व महिला दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन के लिए 9 महिलाओं को प्रधानमंत्री सम्मानित करेंगे। ये सभी लोग शनिवार को गुजरात के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन