फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Prime Minister's campaign to make every region of the country self-reliant: Arora

देश के हर क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाएगा प्रधानमंत्री का अभियान: शिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's campaign to make every region of the country self-reliant: Arora
रुद्रपुर में पत्रकार वार्ता करते भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, साथ में मेयर रामपाल सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एमएसएमई के कल्याण के लिए 16 योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वोकल फॉर लोकल एंड मेक इट ग्लोबल का अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कोरोना काल में राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 117 मोदी किचनों के माध्यम से तीन लाख 85 लाख 600 पैकेट पका हुआ और 78 हजार 350 लोगों को सूखा राशन वितरित किया गया था। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर एक महीने में जिले में 89,100 परिवारों से संपर्क कर एक लाख 14 हजार 750 संकल्प पत्र बांटे गए थे। एक महीने का अभियान खत्म होने जा रहा है। इसके साथ ही 55 हजार 200 फेस कवर और 19 हजार 700 सैनिटाइजर वितरित किए गए।
विज्ञापन

अरोरा ने बताया कि एक जुलाई तक एमएसएमई और अन्य व्यवसायों की 30 लाख से अधिक इकाइयों को आपात कालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना के तहत 1.10 लाख करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। एमएसएमई के लिए 50 हजार करोड़ का फंड्स ऑफ फंड भी बन गया है। किसानों को फसल पर लागत मूल्य का कम से कम डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का निर्णय लिया है। वहां मेयर रामपाल सिंह, जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed