फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Prepare pension documents six months before retirement: DM

सेवानिवृत्ति से छह माह पूर्व ही तैयार करें पेंशन दस्तावेज : डीएम

Sun, 13 Dec 2020 08:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Prepare pension documents six months before retirement: DM
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने राजस्व विभाग में लंबित पेंशन प्रकरणों का पटल सहायकों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए हैं। कहा कि भविष्य में विभाग में किसी भी कार्मिक की सेवानिवृत्ति से छह माह पूर्व ही उसके पेंशन दस्तावेज तैयार हो जाने चाहिए।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पेंशन प्रकरणों में देरी गंभीर लापरवाही है। कई कार्मिकों को सेवानिवृत्त हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन उनके पेंशन प्रकरण निस्तारित नहीं हो पा रहे है, जो खेद का विषय है। उन्होंने पटल सहायक को सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। डीएम ने राजस्व वसूली में तेजी के लिए एसडीएम व तहसीलदारों को प्रत्येक सप्ताह राजस्व वसूली की समीक्षा करने को कहा। साथ ही साथ ही एसडीएम को निर्देश दिए किए 143 कार्यवाही की क्रियाविधि इस अनुरूप बनाई जाए, जिससे एक माह से अधिक समय न लगे। बैठक में एडीएम दीपेंद्र नेगी, एसडीएम सदर वृजेश तिवारी, एसडीएम एनएस नगन्याल, एआरटीओ मोहित कोठारी, सब रजिस्टार हरीश चंद्र आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed