फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Preparations for Kapatodhanak started in Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम में कपाटोद्घाटन की तैयारियां शुरू

Fri, 07 May 2021 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Kapatodhanak started in Kedarnath Dham
केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड के 12 सदस्यीय दल ने कपाटोद्घाटन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर परिसर में बिजली व पानी की सप्लाई बहाल करने के साथ साफ-सफाई कर चारों तरफ सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह के नेतृत्व में दल ने केदारनाथ में मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। साथ ही आवास स्थलों के आसपास जमा बर्फ को साफ कर जरूरी इंतजाम किए। इस मौके पर मंदिर परिसर से लेकर आवास तक बिजली की सप्लाई बहाल की गई। साथ ही पेयजल इंतजाम किए गए। 12 सदस्यीय दल बीते बृहस्पतिवार देर शाम को केदारनाथ पहुंच गया था। दल में अवर अभियंता विपिन कुमार, भंडार प्रभारी उमेश शुक्ला, प्रबंधक पारेश्वर त्रिवेदी, देवी मैंदोली, भोला सिंह, कुंवर, आलोक बजवाल, संदीप बजवाल, संदीप नेगी, जगमोहन बत्र्वाल, नवीन बर्त्वाल, प्रदीप रावत, नितिन पोस्ती शामिल हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने यात्रा स्थगित कर दी है। अब, 17 मई को केदारनाथ में परंपराओं के तहत कपाट खोले जाएंगे। इसके बाद नियमित तौर पर आराध्य की पूजा-अर्चना होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed