फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pregnent Women Data Should be Updated

जिले की सभी गर्भवती महिलाओं का अपडेट रखें डाटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pregnent Women Data Should be Updated
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद डीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और कुमाऊं आयुक्त ने एस्पिरेशनल (आकांक्षात्मक) जिलों में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की। मुख्य सचिव ने कहा कि भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का संचालन नीति आयोग कर रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में गर्भवती महिलाओं की संख्या और गर्भवती महिलाओं की प्रसव कराने वाली जगहों का लेखा जोखा रखें। इसके तहत जो भी कार्य किए जा रहे है उसकी फीडिंग व मॉनीटरिंग के लिए विकास भवन में एक कर्मचारी को नियुक्त किया जाए। जिले में सभी गर्भवती महिलाओं का डाटा अपडेट होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युतीकरण, कृषि, स्किल डेवलपमेंट में सुधार लाने के लिए तय किए गए पैरामीटर के अनुसार कार्य करते हुए इन कार्यों में प्रगति लाएं। उन्होंने डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने निर्देश दिए कि इसके तहत किए जा रहे कार्यों की लगातार समीक्षा की जाए। अधिकारी जो भी आंकड़े ले रहे हैं, वह सही होने चाहिए। मंडलायुक्त ने एस्पिरेशनल (आकांक्षात्मक) से जुड़े विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की समय-समय पर कार्यशाला कराने के भी निर्देश दिये। डीएम डॉ. खैरवाल ने जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। वहां पर सीडीओ मयूर दीक्षित, सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, सीएओ डॉ. अभय सक्सेना, डीएचओ डीसी तिवारी, सीईओ आरसी आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed