फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   PRD rally

पीआरडी हित संगठन ने निकाली रैली

Thu, 06 Oct 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 06 Oct 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन

पीआरडी हित संगठन ने यात्रा ड्यूटी पर लगे पीआरडी जवानों को वर्षभर नौकरी देने की मांग की है। संगठन ने बृहस्पतिवार को मुख्य बाजार से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। इस मौके पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

विज्ञापन


संगठन के सदस्यों का कहना था कि कई पीआरडी जवान कई वर्षों से यात्रा ड्यूटी करते आ रहे हैं। यात्रा समाप्त होने के बाद उनकी सेवा समाप्त कर दी जाती है। ऐसे में वे छह माह के लिए बेरोजगार हो जाते हैं।
विज्ञापन


सरकार से लंबे समय से वर्षभर रोजगार सहित अन्य मांगों के निस्तारण की मांग की जा रही है, लेकिन अनदेखी हो रही है। संगठन ने पीआरडी जवानों के नाम के आगे स्वयं सेवक शब्द हटाने, टीए/डीए दिए जाने, 60 वर्ष की उम्र के बाद विदाई पर पेंशन दिए जाने और ड्यूटी के दौरान महिला/पुरुष पीआरडी जवान की मृत्यु पर 10 लाख रुपये का बीमा किए जाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संगठन ने भी पीआरडी जवानों की मांगों का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed