फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Prakash Daseela and Rajendra Bisht were awarded the Jal Prahari Samman

जल प्रहरी सम्मान से नवाजे गए प्रकाश डसीला व राजेंद्र बिष्ट

Fri, 01 Apr 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Prakash Daseela and Rajendra Bisht were awarded the Jal Prahari Samman
नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हाथों जल प्रहरी सम्मान-2022 को ग्रहण ? - फोटो : RUDRAPRYAG
वर्षा जल संरक्षण में अहम भूमिका निभाने के लिए उत्तराखंड से प्रकाश सिंह डसीला और राजेंद्र सिंह बिष्ट सहित देश के 22 राज्यों के जल प्रहरियों को केंद्र सरकार ने जल प्रहरी सम्मान 2022 से नवाजा है। समारोह में जल संरक्षण पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

नई दिल्ली में सरकारी टेल एवं जल शक्ति मंत्रालय केंद्र सरकार के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जल पुरुष राजेंद्र सिंह और राज्य सभा सांसद व सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि वर्षा जल संरक्षण के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। संरक्षित जल का विवेकपूर्ण उपयोग कर जल संकट से निपटा जा सकता है। इस दिशा में जल प्रहरियों का प्रयास प्रेरणादायक है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमेय साठे ने कहा कि जल प्रहरी के लिए पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नामांकन किया गया है, जिसमें नेपाल की कमला नदी को पुनर्जीवित करने वाले विक्रम यादव और माल्टा में भारत के उच्चायुक्त रोबिन गाउची को भी जल प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया गया है। समारोह में उत्तराखंड से प्रकाश सिंह डसीला और राजेंद्र सिंह बिष्ट के अलावा दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, शिरडी, मुंबई, मोहिारी, अरुणाचल प्रदेश, असम से पहुंचे जल प्रहरियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्य सभा सांसद विजयपाल तोमर, लोस सांसद गोपाल शेट्टी, उनमेंष पाटिल सहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed