फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Power lines and poles damaged in Kedarnath

केदारनाथ में बिजली लाइन और पोल क्षतिग्रस्त

Sun, 13 Mar 2022 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
Power lines and poles damaged in Kedarnath
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर डीडीएमए के मजदूर बर्फ की सफाई में जुटे हुए। - फोटो : RUDRAPRYAG
केदारनाथ में भारी बर्फबारी से बिजली लाइन व पोल क्षतिग्रस्त पड़े हैं। रास्ते से धाम तक कई फीट बर्फ के चलते अभी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वहीं, डीडीएमए के 100 से अधिक मजदूर दो सप्ताह से रामबाड़ा से लिनचोली के बीच बर्फ की सफाई में जुटे हैं।
विज्ञापन

आगामी 6 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू होनी है। यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ दो दौर की बैठक की है। यात्रा से जुड़े पशुपालन, जलसंस्थान, जलनिगम, ऊर्जा निगम, स्वास्थ्य विभाग, बीएसएनएल को तैयारियों को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं। दूसरी तरफ बीते वर्ष दिसंबर से केदारनाथ में बिजली सप्लाई ठप है। धाम से लेकर गौरीकुंड तक जगह-जगह बिजली के पोल बर्फ से तिरछे हो रखे हैं। बिजली के तार भी टूटे हैं। इस समस्या के चलते पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई में जुटे डीडीएमए के मजदूरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि रामबाड़ा से लिनचोली तक बर्फ को काटकर रास्ता बना दिया गया है। मजदूर लिनचोली में हट्स में रात्रि प्रवास कर रहे हैं लेकिन बिजली नहीं होने से उन्हें कैंडल के सहारे रहना पड़ रहा है। दूसरी तरफ केदारनाथ में बीएसएनएल की संचार सेवा भी ठप पड़ी है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता डीएस चौधरी ने बताया कि केदारनाथ बिजली लाइन की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। हरसंभव प्रयास होगा कि अगले दो सप्ताह में सप्लाई बहाल हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed