{"_id":"e67b0ea212076ca6386eb6de2b4c28d2","slug":"posted-in-chc-doctor-heart-attack-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में तैनात डाक्टर की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में तैनात डाक्टर की हार्ट अटैक से मौत
अमर उजाला ब्यूरो जखोली
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार शाम को करीब सात बजे डा. सिन्हा अपने कमरे में गए। करीब आठ बजे रात भोजन के लिए जब उनके नौकर ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर उसने अस्पताल प्रबंधन को अवगत कराया।
मैनेजर इंद्रेश प्रताप की ओर से भी कई बार दरवाजा खटखटाया। सफलता नहीं मिलने पर मयाली पुलिस चौकी को फोन कर सूचित किया। चौकी प्रभारी एमएल शाह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ने पर डाक्टर अपने बिस्तर में बेसुध हालात में पड़े मिले। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।
जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बीते वर्ष सितंबर माह में पटना निवासी डा. सिन्हा की यहां तैनाती हुई थी। उन्हें दिल की कुछ तकलीफ थी। इसलिए अक्तूबर अंतिम सप्ताह में वे अवकाश पर गए थे। दो माह की छुट्टी के बाद वे 31 जनवरी को यहां पहुंचे थे। बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। रविवार दोपहर तक उनके परिजनों के यहां पहुंचने की उम्मीद है।