फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   political

एआरटीओ और सेवायोजन कार्यालय में ड्यूटी करते मिले कर्मचारी, कहासुनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
political
रुद्रपुर सेवायोजन कार्यालय में कर्मचारी से नोंकझोंक करते सचल दस्ते के सदस्य। - फोटो : RUDRAPUR
जनरल-ओबीसी इंपलाइज एसोसिएशन के हाईपावर संयोजक मंडल की ओर से गठित सचल दस्ते दल ने बुधवार को एआरटीओ, सेवायोजन, श्रम विभाग और पंचायत विभाग कार्यालय में छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यालयों में कार्य करते मिले कर्मचारियों के साथ ही उनकी कहासुनी हुई। सचल दस्ते के सदस्यों ने एक बार फिर से हड़ताल में शामिल नहीं होने वाले कर्मचारियों का मुंह काला करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल को बुधवार को 10वें दिन भी जारी रही। धरने पर बैठे कर्मियों ने जनरल-ओबीसी वर्ग के कुछ कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल न होने का विरोध किया। इसके बाद सचल दस्ता दल सरकारी विभागों में छापा मारने पहुंचा। सेवायोजन विभाग में कुछ कर्मचारी कार्य करते हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचल दस्ते के सदस्यों ने उनसे हड़ताल में शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान सचल दल की टीम के साथ एक कर्मचारी की नोंकझोंक भी हुई। सचल दल ने जिला सेवायोजन अधिकारी से कर्मचारी की रजिस्टर में हाजिरी दिखाने को कहा, तो जिला सेवायोजन अधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि कर्मचारी हड़ताल में शामिल होने के लिए एक घंटे बाद धरना स्थल पर पहुंचेगा। इसके साथ ही एआरटीओ कार्यालय में भी कुछ कर्मचारी काम करते हुए मिले।
सचल दस्ते ने एआरटीओ कार्यालय के कर्मियों से हड़ताल शामिल होने के कहा, इसके कुछ कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। जिसका धरना स्थल पर बैठे कर्मचारियों ने विरोध किया। वहां पर दीप जोशी, रुचि शुक्ला, सुमन सिंह, तारा पांडेय, हेम पोखरियाल, संजय उपाध्याय, कुमुद कार्की, हरजीत सिंह, चंद्रशेखर सुयाल, कमल जोशी, गिरिश खोलिया, किशोर राणा, नरपत राजपूत, प्रमोद पांडेय आदि थे।
पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ तहसील में धरना
काशीपुर/सितारगंज। जनरल ओबीसी कर्मचारी संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर कर्मियों ने 10वें दिन तहसील परिसर में धरना दिया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
मांगें जल्द पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था समाप्त कर दी है। इसके बावजूद उत्तराखंड सरकार आदेश का पालन नहीं कर रही है। फेडरेशन के नरपत सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार के इस रवैये के खिलाफ आंदोलनरत कर्मचारी बाइक रैली निकालकर विधायकों का घेराव करेंगे। वहां पंकज सक्सेना, जाकिर हुसैन, खीम सिंह परिहार, रोहित कुमार, आरएस मेहरा, हरिमोहन उप्रेती, सोनू कुमार, आरसी पांडे, देवकी नंदन जोशी, जगप्रीत सिंह, मो. सुहेल, राजीव शर्मा, हेमा कांडपाल, शबनम, अंजुम, बंदना चौहान आदि थे।

इधर सितारगंज में जनरल ओबीसी एसोसिएशन के नेतृत्व में तहसील में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया और हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने कहा कि राज्य सरकार हठधर्मिता दिखाकर कर्मचारियों का शोषण कर रही है। पदोन्नति में आरक्षण समाप्त होने तक हड़ताल जारी रहेगी। वहां पीएस मेर, मदन मोहन, प्रकाश चंद्र जोशी, नितेश शर्मा, सुभाष सिंह गुंसाई, देवप्रकाश चक्रवर्ती, नरेंद्र बिष्ट, अनिल जोशी आदि थे। संवाद

रुद्रपुर सेवायोजन कार्यालय में जनरल-ओबीसी कर्मचारियों का काम बंद करवाने के बाद नारेबाजी करते सच

रुद्रपुर सेवायोजन कार्यालय में जनरल-ओबीसी कर्मचारियों का काम बंद करवाने के बाद नारेबाजी करते सच- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed