फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   political

लोकसभा चुनाव में बंगाल में की मेहनत का मिला फल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
political
रुद्रपुर में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बनने पर अनिल चौहान को बधाई देते विधायक व अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की 34 पदाधिकारियों की नई टीम में ऊधमसिंह नगर के आठ नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें से सात नेता प्रदेश की पिछली टीम में थे, जबकि एक नए चेहरे को किसान मोर्चा का बड़ा दायित्व सौंपा गया है। नई सूची में देहरादून के बाद सबसे ज्यादा ऊधमसिंहनगर के नेताओं को जगह मिली है। जिले के जिन तीन नेताओं को बड़े दायित्व सौंपे गए हैं, उनको लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में की गई मेहनत का फल मिला है।
विज्ञापन

प्रदेश की पुरानी टीम में शामिल सात नेताओं में से तीन नेताओं आशीष गुप्ता, विनय रोहेला और खिलेंद्र चौधरी के दायित्व नई टीम में बदल दिए गए हैं। राजेंद्र भंडारी, पुष्कर धामी, राजकुमारी गिरी का पुराना दायित्व बरकरार रखा गया। नई टीम में चौंकाने वाला नाम अनिल चौहान का है। जिलाध्यक्ष के चुनाव में दावेदार रहे अनिल को पार्टी ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

राकेश राणा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री की जगह अब प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। राजेंद्र भी इस पद के मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। नौ विधानसभाओं वाले जिले के आठ नेताओं को बड़े दायित्व देकर पार्टी ने आगामी चुनाव के लिहाज से उनकी भूमिका को भी स्पष्ट कर दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने बंगाल में बड़ी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश राणा ने भी नार्थ बंगाल में डेढ़ साल तक पार्टी को मजबूत करने का काम किया। अनिल चौहान ने भी बंगाल के तमकुला लोकसभा क्षेत्र में 25 दिनों तक डेरा डालकर काम किया था। माना जा रहा है कि बंगाल में की गई मेहनत का अब जाकर नेताओं को फल मिला है।
धामी सहित तीन नेताओं के दायित्व बरकरार, राकेश का कद बढ़ा
रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में राजेंद्र भंडारी को प्रदेश महामंत्री, खटीमा विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्कर धामी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी का दायित्व बरकरार रखा गया है। पुष्कर धामी खटीमा से लगातार दूसरी बार विधायक हैं और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने एबीवीपी से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। राजकुमारी गिरी ने वर्ष 1990 में रुद्रपुर के फौजी मटकोटा में भाजपा ग्राम इकाई अध्यक्ष से राजनीतिक जीवन शुरू किया था।
वे निर्मल वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रहने के साथ ही भाजपा की प्रदेश मंत्री का दायित्व भी निभा चुकी हैं। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए राकेश राणा छात्र जीवन से ही संघ से जुड़ गए थे। वे जिला शारीरिक प्रमुख भी रहे हैं और वर्ष 2014 में उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। खटीमा निवासी राजेंद्र सिंह ‘राजू भंडारी’ 1991 में संघ से जुड़ गए थे। एबीवीपी, हिंदू जागरण मंच में रहने के बाद वर्ष 2003 में पूर्णकालिक प्रचारक बने। 2010 और 2016 में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, 2017 में प्रदेश प्रमुख विस्तारक योजना, 2018 में अनुसूचित मोर्चा प्रदेश प्रभारी बनाए गए थे।

प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में अनिल नया चेहरा
रुद्रपुर। ग्राम प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी अनिल चौहान को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। राज्य आंदोलन के दौरान फतेहगढ़ जेल में 22 दिन तक बंद रहे अनिल वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ ही वर्ष 2000 से भाजपा में सक्रिय हैं। वह भाजपा जिला महामंत्री भी रह चुके हैं। विधायक राजकुमार ठुकराल ने अनिल के सिंह कालोनी स्थित घर पहुंचकर उनको बधाई दी। पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, अनिल कोली, सतनाम सिंह, बलदेव राज छाबड़ा, पार्षद सुशील चौहान, निमित शर्मा, राकेश अरोरा, धीरेश गुप्ता सहित कईं नेताओं ने अनिल के घर पहुंचकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed