फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Police ready to help pilgrims at Kedarnath Shrine

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में यात्रियों की मदद को तत्पर पुलिस

Sat, 02 May 2026 07:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 02 May 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Police ready to help pilgrims at Kedarnath Shrine
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के दौरान जिला पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सहायता में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। भीड़भाड़ के बीच पुलिस ने कई यात्रियों का खोया सामान तलाश कर उन्हें वापस सौंपा, जबकि बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया। गौरीकुंड में पुलिस ने अजमेर निवासी विकास मेहरा और मुंबई निवासी शिवम राव का खोया कीमती सामान ढूंढकर वापस किया। वहीं, पौड़ी गढ़वाल निवासी 65 वर्षीय सरोज देवी भीड़ में परिजनों से बिछड़ गई थीं, जिन्हें पुलिस टीम ने खोजकर परिवार से मिलाया। इसके अलावा धाम परिसर में एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु को भी पुलिस ने अनाउंसमेंट के माध्यम से परिजनों तक पहुंचाया। मंदिर परिसर में खोया बैग और एक श्रद्धालु का मोबाइल फोन भी बरामद कर वापस सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हर यात्री को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव मिले, इसके लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed