{"_id":"5f36e0aa8ebc3ea9ff3d2c28","slug":"police-on-alert-mode-rudrapur-news-hld3934332150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अलर्ट, जिलेभर में रखी जाएगी सीसीटीवी कैमरों से नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अलर्ट, जिलेभर में रखी जाएगी सीसीटीवी कैमरों से नजर
विज्ञापन
रुद्रपुर के एक मॉल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चेकिंग करती डाग स्क्वायड की टीम।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से अपराधियों की हरकतों पर नजर रखेगी। सुरक्षा के लिए पूरे जिले में दो हजार पुलिस कर्मी और एसपीओ तैनात रहेंगे। 14 अगस्त को शहर के मॉल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, होटल में बम निरोधक दस्ते ने डॉग स्क्वाएड के साथ तलाशी ली।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने 15 अगस्त की तैयारियों और सुरक्षा को लेकर जिले के थाना एवं चौकी प्रभारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को सादगी के साथ मनाया जाएगा। स्कूलों और अन्य सरकारी दफ्तरों में भी भीड़ एकत्र नहीं कर सकते। ध्वजारोहण के दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान दिया जाएगा। जिले से सटे यूपी के पांचों जनपदों की सीमाओं को सील कर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सभी शहरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से अपराधियों व संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी।
उन्होंने बताया कि शासन की गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी दी कि किसी भी क्षेत्र में अप्रिय घटना हुई तो संबंधित थाना एवं चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि यदि हरिद्वार में शराब कांड जैसी घटना जिले में किसी थाना या चौकी क्षेत्र में हुई तो संबंधित इंचार्ज नपेंगे। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जिले के एसआई विजय शंकर के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ते ने डॉग स्क्वाएड के साथ मॉल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व मुख्य बाजार के संदिग्ध स्थानों में जांच की। हालांकि टीम को कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।