फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police asked documents from social welfare department

समाज कल्याण विभाग से पुलिस ने मांगे दस्तावेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police asked documents from social welfare department
रुद्रपुर। दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में केस दर्ज होते ही जांच में भी तेजी आने लगी है। जसपुर और बाजपुर में चार शिक्षण संस्थानों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद दोनों थानों की पुलिस ने मुकदमे के वादी के बयान दर्ज किए। इसके अलावा थानों की पुलिस ने विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय से आवश्यक दस्तावेज भी मांगे हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर शासन ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले की जांच एसआईटी को सौंपी है। एसआईटी ने बाजपुर कोतवाली में एमडी कॉलेज ऑफ एजूकेशन झज्जर रोड महेंद्र गढ़ हरियाणा, जसपुर कोतवाली में संदेश इंस्टीट्यूट कनेना कोसली रोड करोलीमोरे, रेवाड़ी हरियाणा, ब्राइटलैंड कॉलेज ऑफ एजूकेशन और ऋषि इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रतापपुर मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इन शिक्षण संस्थानों पर दलालों के माध्यम से छात्रों का दस्तावेज लेकर फर्जी तरीके से खाते खोलने और उसमें छात्रवृत्ति लेने का आरोप है। इधर, शनिवार को जसपुर और बाजपुर थानों की पुलिस ने एसआईटी के वादी के बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस की टीम ने विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय से छात्रवृत्ति घोटाले से संबंधित दस्तावेज भी मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दस्तावेजों की भी होगी एफएसएल जांच
दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में लगाए गए दस्तावेजों की अब एफएसएल जांच होगी। इससे पता चल सकेगा कि जो दस्तावेज लगाए गए हैं, वह असली हैं या नकली। छात्रों के असली दस्तावेज लगाकर छात्रवृत्ति ली गई और खाते खोले गए या इनकी दूसरी कॉपी तैयार की गई है। एफएसएल जांच के बाद दस्तावेजों की स्थिति पता चल सकेगी।
छात्र भी एसआईटी के निशाने पर
दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में दर्जनों छात्र भी एसआईटी के निशाने पर हैं। एसआईटी इस बात की भी जांच करेगी कि जिन छात्रों के नाम पर दस्तावेज लगाकर छात्रवृत्ति ली गई है, उसमें उन विद्यार्थियों की क्या भूमिका है। इसके अलावा जो छात्रवृत्ति दलालों और इंस्टीट्यूट ने ली, उसमें क्या छात्रों को भी हिस्सा मिला। एसआईटी को ऐसे संकेत भी मिले हैं कि दर्जनों छात्रों ने छात्रवृत्ति में हिस्सा लिया है। हालांकि यह जांच में साफ हो सकेगा कि इसमें कितने छात्रों की सक्रिय भूमिका रही।

छात्रवृत्ति घोटाले में बाजपुर में चार दलालों पर केस दर्ज
बाजपुर। छात्रवृत्ति घोटाले में शनिवार को एसआईटी की ओर से कोतवाली में चार दलालों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि एसआईटी इंस्पेक्टर जीबी जोशी की तहरीर पर छात्रवृत्ति हड़पने के मामले में गांव बेरिया दौलत निवासी राजेंद्र, गांव बरखेड़ा पांडे निवासी इरशाद उर्फ गुरु, सुल्तानपुर पट्टी निवासी धर्मेंद्र सैनी और धर्मेंद्र के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468 व 471 केे तहत केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश एसएसआई महेश कांडपाल को सौंपी गई है। नामजद चारों आरोपियों पर फर्जी तरीके दस्तावेज तैयार लाखों रुपये की छात्रवृत्ति हड़प कर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed