फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Police and SDRF cremated dead person from Corona

कोरोना से मृत व्यक्ति का पुलिस व एसडीआरएफ ने कराया दाह संस्कार

Wed, 12 May 2021 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police and SDRF cremated dead person from Corona
जिला मुख्यालय में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने संगम स्थित घाट पर उसकी अंत्येष्टि कराई। मृतक टिहरी जिले का रहने वाला था और अपने रिश्तेदार को श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराने के बाद रुद्रप्रयाग आया था।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य बाजार स्थित एक लॉज की छत पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में पड़ा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो व्यक्ति की मौत हो चुकी है। शव की शिनाख्त कल्याण सिंह असवाल (52) ग्राम लवा, पट्टी क्वीली टिहरी गढ़वाल के रूप में कई गई। परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि वह अपने किसी रिश्तेदार को श्रीनगर अस्पताल में भर्ती करने आया था, लेकिन स्वयं की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद रुद्रप्रयाग आने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों के यहां पहुंचने के बाद वरिष्ठ उप निरीक्षक विजेंद्र कुमाईं ने मृतक की जिला चिकित्सालय में कोराना जांच कराई जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर कोतवाल केएस बिष्ट के नेतृत्व में पीपीई किट पहनकर परिजनों ने पुलिस व एसडीआरएफ की टीम की मौजूदगी में घाट पर शव का दाह संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed