फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Planning work stalled due to MNREGA workers strike

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से योजना के कार्य पड़े ठप

Fri, 02 Apr 2021 04:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
Planning work stalled due to MNREGA workers strike
मनरेगा कर्मचारियों की आठ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल 17वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण जिले में मनरेगा कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। साथ ही मजदूरों को भुगतान भी नहीं हो पा रहा है, जिससे ग्रामीण खासा परेशान हैं।
विज्ञापन

हिमाचल की तर्ज पर ग्रेड पे, मनरेगा कर्मियों को स्वास्थ्य व बीमा सुविधाएं देना, उपनल के माध्यम से कार्मिकों को ग्राम्य व पंचायती राज विभाग में समायोजित करने, राज्य अंश ग्रेड पे निर्धारण कर मानदेय देने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर मनरेगा 17 मार्च से मनरेगा कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। इधर, सरकार के नो वर्क, नो पे का शासनादेश जारी करने के बाद से हड़ताली कर्मियों ने रोष जताते हुए उपेक्षा का आरोप लगाया है। मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से जिले में अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ ब्लॉक में योजना से जुड़े मजदूरों का भुगतान, ऑनलाइन डाटा फील्ड का कार्य ठप पड़े हुए हैं। धरना देने वालों में मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, मनोज सुमरियाल, सुधीर कुमार, आशुतोष थपलियाल, हर्षवर्धन सिंह नेगी, नीरज नेगी, दिनेश रावत, हरीश सेमवाल, सुभाषिनी तिवारी, राजेंद्र वाजपेई, उत्तम सिंह समेत तबाजपेयी, उत्तम सिंह समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed