फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pkhane and folklore will be the face

पखाणे और लोकगीतों से होंगे रूबरू

Thu, 11 Feb 2016 08:39 PM IST
अमर उजाला रुद्रप्रयाग
अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Thu, 11 Feb 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
हिंदी विषय के साथ देवभूमि उत्तराखंड की लोक बोली/भाषा गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी व रवाईं की पढ़ाई भी कर सकेंगे। इन बोलियों में सृजित गीत, कविता, साहित्य, कहावतें, पखाणें और कहानियों को कक्षा 1 से 10 वीं तक हिंदी विषय के साथ पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


गढरत्न लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का कहना है स्कूलों में लोक बोली को पढ़ाने का सरकार का निर्णय सराहनीय है। इससे बोलियों का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार होगा। लोक कवि मुरली दीवान, सुधीर बर्तवाल, जगदंबा चमोला, ओपी सेमवाल का कहना है कि देर से ही सही, उत्तराखंड को उसकी सही पहचान दिलाने का काम किया जा रहा है। इस पहल से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


डायट में तैयार हो रहा पाठ्यक्रम
डायट रुद्रप्रयाग में इन दिनों कक्षा 4, 7 और 9 के लिए पाठ्य वस्तु को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्राचार्य सहित 9 सदस्यीय टीम इसे अंतिम रूप देने में जुटी है। टीम द्वारा कक्षा 4 में गढ़वाली में रैबार कहानी, गढ़वाली पखाणें, लोक गीत व कविता और कुछ पहेलियां शामिल की गई हैं। कक्षा 7 में गढ़वाली में यात्रा वृतांत स्मरण के तौर पर देवरिया ताल को शामिल किया गया है। कक्षा 9 में लोक भाषा की कहानी रैबार और दो लोक कविताएं शामिल की गई हैं। लोक कवि तोता कृष्ण गैरोला, भजन सिंह (भजन), चंद्रकुंवर बर्तवाल की संक्षिप्त एक या दो लोक साहित्य में सृजित कविताओं को जूनियर कक्षाओं में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट पौड़ी की ओर से कक्षा 6, 8 और 10 तथा डायट चमोली (गौचर) कक्षा 1, 3 और 5 के लिए गढ़वाली में पाठ्यवस्तु तैयार कर रहा है।

लोक भाषा/बोली को स्कूलों में पढ़ाने की पहल सराहनीय है। आगामी शिक्षण सत्र से इसकी पढ़ाई होनी है। एनसीईआरटी की ओर से हिंदी विषय में प्रत्येक लोक बोली की पाठ्य वस्त ुको दो पेज में मिलने हैं। हमारे यहां कक्षा 4, 7 और 9 के लिए सामग्री लगभग तैयार कर दी गई है।
-- सुधीर सिंह असवाल, प्राचार्य डायट रुद्रप्रयाग (रतूड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed