{"_id":"5900d08e4f1c1bb526c0c8c6","slug":"pillar-clay-will-be-offered-to-the-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री को भेंट में देंगे पहाड़ी कलेऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री को भेंट में देंगे पहाड़ी कलेऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंच रहे हैं। इस दौरान तीर्थपुरोहित प्रवीण तिवारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदार की पूजा कराएंगे। साथ ही बीकेटीसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिंगाल की टोकरी में पहाड़ी कलेऊ (रोट व अरसे) भेंट करेगी।
विज्ञापन
तीन मई से शुरू हो रही बाबा केदार की यात्रा के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ पहुंचने को लेकर प्रशासन और पुलिस तैयारियों में जुट गए हैं। बाबा केदार के दर्शन के बाद बाद प्रधानमंत्री यहां पूजा करेंगे जो तीर्थ पुरोहित प्रवीण तिवारी (52 वर्षीय) कराएंगे। वे रुद्राभिषेक पाठ करेंगे और प्रधानमंत्री के हाथों रुद्रामहाभिषेक का संकल्प भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
तीर्थ पुरोहित प्रवीण तिवारी बताते हैं कि बीते वर्ष जुलाई में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह केदारनाथ पहुंचे थे, तब एक रुद्राक्ष की माला प्रधानमंत्री के लिए भेजी थी। यात्रा संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री को प्रसाद भी भेजा गया था। तब से प्रधानमंत्री को बाबा केदार का प्रसाद और प्रतिवर्ष यात्रा में केदारनाथ आने का न्योता देते आ रहे थे।
विज्ञापन
कुछ वर्ष पूर्व वे मोदी जी के पैतृक गांव गए थे, जहां उनकी माता से भेंट हुई थी। जनवरी माह में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर वर्ष 2017 में केदारनाथ यात्रा पर आने का न्योता दिया था, जिसकी स्वीकृति कुछ दिन पूर्व ही मिली है।
वहीं श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) प्रधानमंत्री को केदारनाथ पहुंचने पर रिंगाल की टोकरी में पहाड़ी कलेऊ (रोट व अरसे) भेंट करेगी। बीकेटीसी घर के चावलों से अरसे बनाएगी। मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री को पहाड़ की सौगात के रूप में यह कलेऊ दिया जाएगा।