{"_id":"616857856876e44b401fdb47","slug":"pharmacists-raised-slogans-by-boycotting-work-rudrapryag-news-drn393368283","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्टों ने कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्टों ने कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मासिस्ट संवर्ग का पुनर्गठन व पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने तीसरे दिन भी दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान जिला चिकित्सालय समेत अन्य अस्पतालों में सुबह पहुंच रहे मरीजों व तीमारदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जिला चिकित्सालय में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डीपी सेमवाल के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में फार्मासिस्टों ने नारेबाजी के साथ कार्य बहिष्कार किया। उनका कहना था कि लंबे समय से फार्मासिस्ट पद के पुनर्गठन की मांग हो रही है लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से युवाओं के हित में फार्मासिस्ट संवर्ग का पुनर्गठन कर पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की। उधर, जिले के अन्य अस्पतालों में भी फार्मासिस्टों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। इस मौके पर डीपी पुरोहित, एमएस नेगी, जीएस बुटोला, एसपी मैठाणी, नवीन बिष्ट, शशि भूषण गौड़ समेत अन्य फार्मासिस्ट मौजूद थे।
वहीं देवाल में डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष एके मिश्रा, अनिता आदि ने कार्य बहिष्कार किया। संवाद