{"_id":"124807fb8d83e31f38f63feaa511f932","slug":"perturbations-to-overcome-performance-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अव्यवस्थाएं दूर करने के लिए प्रदर्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाएं दूर करने के लिए प्रदर्शन आज
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 04 Feb 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जिला अस्पताल में बदहाल सफाई व अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर कौथिग युवा समिति ने पांच फरवरी को सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करेगी। समिति ने इस संबंध में डीएम, एसपी और सीएमएस को ज्ञापन भेजे हैं।
समिति के अध्यक्ष भगत सिंह कपरवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि लंबे समय से जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। यहां पहुंच रहे मरीजों और उनके तीमारदारों को इससे खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत को अवगत कराने के बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पाया है। इस अवसर पर समिति के शैलेंद्र भारती, अजय भंडारी, अजय पंवार, रवींद्र असवाल, अरविंद रावत आदि थे। इधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एसपीएस नेगी ने बताया कि अस्पताल में सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। संसाधनों के अभाव में कुछ दिक्कतें आ रही हैं।