{"_id":"68f8d86e733e57916c095e99","slug":"peoples-protest-continues-for-the-construction-of-kv-building-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1006-115421-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: केवि भवन निर्माण के लिए लोगों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: केवि भवन निर्माण के लिए लोगों का धरना जारी
Wed, 22 Oct 2025 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण की मांग के लिए स्यालसौड़ (चंद्रापुरी) में स्थानीय लोगों का धरना बुधवार को 21वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने धरनास्थल पर प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि उनकी न्यायोचित मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा गया यदि जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
उक्रांद के जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंक्वाण ने कहा कि पिछले तीन सप्ताह से वे आंदोलन कर रहे हैं लेकिन शासन-प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। कहा कि गोपेश्वर और अगस्त्यमुनि के केंद्रीय विद्यालय भवन के टेंडर एक ही दिन हुए थे। गोपेश्वर में नए भवन पर कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है लेकिन यहां भवन की नींव भी नहीं रखी गई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान नैली मनोज वैष्णव, विक्रम सिंह फरस्वाण, राहुल, विनोद प्रसाद, डॉ. आशुतोष भंडारी, शिव सिंह, जगमोहन झिंक्वाण और जगमोहन भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद