फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   People troubled by debris and waterlogging on the Irrigation Department road.

Rudraprayag News: सिंचाई विभाग मार्ग पर मलबा और जलभराव से लोग परेशान

Sun, 27 Sep 2026 03:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 27 Sep 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
People troubled by debris and waterlogging on the Irrigation Department road.
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। सिंचाई विभाग मार्ग पर पसरे मलबे, कीचड़ और जलभराव से परेशान स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत और सिंचाई विभाग से संयुक्त निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। लोगों ने कहा कि सड़क पर लंबे समय से मलबा जमा है। बारिश में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह पूरा पानी हाईवे तक पहुंच रहा है। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों के फिसलने का खतरा बना हुआ है।

कमलेश जमलोकी ने कहा कि पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। सुशील गोस्वामी ने बताया कि बरसाती पानी लगातार मार्ग पर जमा हो रहा है। दिनेश रावत ने बताया कि बाईपास निर्माण के दौरान भी जल निकासी को लेकर शिकायत की गई थी लेकिन समाधान नहीं हुआ। वहीं सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता प्रवीण सिंह डुंगरियाल ने कहा कि यह आम रास्ता है और इसकी सफाई का कार्य नगर पंचायत अगस्त्यमुनि का है। नगर पंचायत को समस्या से अवगत करा दिया गया है। जल्द इस दिशा में कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed