फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Patients missing from district hospital

जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज लापता, हड़कंप

Fri, 03 Sep 2021 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Patients missing from district hospital
जिला चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज 1 सितंबर को अस्पताल से लापता हो गया। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

29 अगस्त को ऊखीमठ तहसील के सुरसाल गांव के 61 वर्षीय विक्रम सिंह कप्रवाण को सीने में दर्द की शिकायत पर उनका बड़ा बेटा जय वीर सिंह जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया था। यहां फिजिशियन डॉ. संजय तिवारी ने उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। दो दिन बाद 31 अगस्त की सुबह बेटा घर लौट गया। इसके बाद छोटा बेटा मिलने अस्पताल गया। वह रात 9 बजे तक अस्पताल में रहा और उसके बाद सोने के लिए होटलचला गया। अगली सुबह 1 सितंबर को जब वह अपने पिता को देखने अस्पताल पहुंचा तो विक्रम सिंह वहां नहीं थी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के साथ कोतवाली और प्रशासन को तुरंत जानकारी दी। सूचना पर वृद्ध का बड़ा बेटा व अन्य परिजन भी रुद्रप्रयाग पहुंचे और कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस जिला चिकित्सालय में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगालने में जुट गई है लेकिन अब तक पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। इधर, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि जिला चिकित्सालय से लापता हुए मरीज की गुमशुदगी दर्ज कर प्राथमिकता से जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाल प्रभारी जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है।

कोट :
29 अगस्त को सीने में दर्द की शिकायत पर फिजिशियन डॉ. संजय तिवारी ने मरीज को भर्ती कराने की सलाह दी थी। दो दिन तक वे अस्पताल में ही रहे। उनकी नियमित जांच की जा रही थी। 1 सितंबर सुबह 5 बजे वे कहीं चले गए। मामले की पुलिस और परिजनों को तत्काल सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन

-डा. दिग्विजय सिंह रावत, सीएमएस, जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed