{"_id":"62b3704aebcb6b1198784e3a","slug":"passenger-dies-after-being-hit-by-stone-on-kedarnath-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Yatra: केदारनाथ मार्ग पर पत्थर की चपेट में आने से यात्री की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Yatra: केदारनाथ मार्ग पर पत्थर की चपेट में आने से यात्री की मौत, पत्नी घायल
Thu, 23 Jun 2022 01:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्र प्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्र प्रयाग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:15 AM IST
सार
बुधवार सुबह करीब 10 बजे बाबा केदार के दर्शनों को जा रहे दंपती पर पत्थर गिर गया। जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि दंपती राजस्थान के लहरी लाल से बाबा केदार के दर्शन के लिए आए थे।
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा केदार के दर्शन के लिए जा रहे दंपती पर लिनचोली के समीप पहाड़ी से पत्थर गिर गया, जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है।बुधवार सुबह करीब 10 बजे राजस्थान के लहरी लाल (40) पुत्र नारायण लाल, ग्राम व थाना तेलवा, जिला राजसमंद अपनी पत्नी पुष्पा देवी (38) के साथ बाबा केदार के दर्शनों को जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान लिनचोली के समीप पहाड़ी से अचानक एक पत्थर लहरी लाल के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लहरी लाल की पत्नी घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे लिनचोली में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार व पुलिस ने घायल महिला को केदारनाथ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। मृतक का पंचनामा भरकर शव को हेलीकॉप्टर से गुप्तकाशी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रामबाड़ा से छानी कैंप के बीच पैदल मार्ग पर हिमखंड जोन है, जहां पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
24 घंटे में तीन यात्रियों की मौत
केदारनाथ यात्रा में बीते 24 घंटे में तीन यात्रियों की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। यात्रा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी में कर्नाटक के बंगलूरू निवासी 58 वर्षीय केएस चंदमों, 60 वर्षीय रामचंद्र भारद्वाज, निवासी अलीपुर नार्थ वेस्ट दिल्ली और 65 वर्षीय बालमनी, निवासी हैदराबाद, आंध्र प्रदेश की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मौत का कारण सीने में तेज दर्द बताया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि यात्रा में अभी तक 92 यात्रियों की मौत हो चुकी है।