फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Participation necessary to increase employment: Chowdhary

रोजगार बढ़ाने के लिए सहभागिता जरूरी : चौधरी

Wed, 10 Nov 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Participation necessary to increase employment: Chowdhary
जिला भेषज एवं सहकारी विकास संघ का 16वां वार्षिक अधिवेशन धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्राम स्तर पर रोजगार के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना होगा। विशिष्ट अतिथि जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि भेषज संघ सराहनीय कार्य कर रहा है। मौके पर अतिथियों ने 15 लाख की लागत से बने बहुद्देश्यीय भवन का उद्घाटन भी किया। अधिवेशन में संघ के सचिव वाचस्पति सेमवाल ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए संघ की उपलब्धियों के बारे में बताया। मौके पर सर्वसम्मति से जंगलों से झूला घास का दोहन वन निगम के बजाय सहकारी समितियों के माध्यम से करने की मांग का प्रस्ताव भी पारित किया गया। अधिवेशन में संघ के अध्यक्ष कपूर सिंह रावत, उपाध्यक्ष देवी प्रसाद थपलियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिपं सदस्य भारत भूषण भट्ट, नरेंद्र बिष्ट, ज्योति देवी, निदेशक राम सिंह पंवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed