फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pantnagr Airport

पंतनगर रन.वे पर विमान फिसलने का कोई खतरा नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pantnagr Airport
Pantnagr Airport - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। स्विटजरलैंड से आयातित आधुनिक वाहन शुक्रवार को पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचा। जिससे विमान लैंडिंग के दौरान पैदा होने वाले घर्षण की जांच की गई। इसमें पंतनगर एयरपोर्ट का रनवे विमानों की लैंडिंग एवं उड़ान भरने के एकदम उपयुक्त पाया गया है। अब यह हाईटेक वाहन मुरादाबाद में नवनिर्मित एयरपोर्ट रन-वे की जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) वर्ष में दो बार अपने हवाई अड्डों पर विमान लैंडिंग के दौरान होने वाले घर्षण की रूटीन जांच करवाता है। हाल ही में केरल के कोझिकोड में विमान के रनवे पर फिसलने से एक बड़ा हादसा हो गया था। इससे सबक लेते हुए एएआई ने अपने सभी हवाई अड्डों के रनवे की फ्रिक्शन जांच कराने का फैसला लिया है। शुक्रवार को पंतनगर पहुंचे स्विटजरलैंड से आठ करोड़ 60 लाख रुपये में आयातित आधुनिक वाहन ने विभिन्न गतियों (50 से 450 किमी प्रति घंटा) में विमान लैंडिंग के दौरान पैदा होने वाले घर्षण की जांच की। एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि यह आधुनिक वाहन सड़क मार्ग से न आकर एक बड़े ट्रक से लाया गया था। जिसके साथ अन्य वाहन से चार सदस्यीय तकनीकी दल भी पंतनगर पहुंचा। इस दल में मौजूद वरिष्ठ अधीक्षक तकनीकी प्रदीप कुमार, सहायक प्रबंधक तकनीकी विक्रम सिंह, पर्यवेक्षक ऑटो इलेक्ट्रीशियन कुलदीप सिंह व अन्य थे। टीम ने पाया कि 1300 मीटर रनवे के मध्य रेखा की जांच में तीन मीटर में ओवरऑल फ्रि क्शन वैल्यू 0.66 और छह मीटर में ओवरऑल फ्रि क्शन वैल्यू 0.72 पाई गई। जो एटीआर-72 जैसे विमानों की लैंडिंग व उड़ान भरने के एकदम उपयुक्त है। बताया कि रनवे की एक बार फ्रि क्शन जांच में लगभग 12 लाख रुपये का खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed