फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pantnagar airport

पंतनगर एयरपोर्ट के अग्निशमन बेड़े में शामिल हुआ स्क्रैप फायर टेंडर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pantnagar airport
पंतनगर एयरपोर्ट में हाई टैक वाहन का ट्रायल लेता दमकल कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर व मुरादाबाद एयरपोर्ट के अग्निशमन बेड़े में स्क्रैप फायर टेंडर (हाईटेक अग्निशामक वाहन) को शामिल किया गया है। यह दोनों ही वाहन ऑस्ट्रिया से 16 करोड़ रुपये में आयात किए गए हैैं। विधिवत पूजन के बाद इन्हें एयरपोर्ट के अग्निशमन विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि शनिवार को ट्रायल के बाद पंतनगर एयरपोर्ट एवं मुरादाबाद एयरपोर्ट में अग्निशमन के नए हाईटेक वाहन शामिल हुए हैं। वाहन विदेशी टेक्नालॉजी से लैस हैं। स्क्रैप फायर टेंडर नामक यह अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन पूर्ण रूप से कंप्यूटराइज्ड हैं। दोनों वाहनों की कीमत 16 करोड़ रुपये है। इन्हें अभी पंतनगर एयरपोर्ट में ही रखा गया है।
विज्ञापन

इस अग्निशामक वाहन की खास बात यह है कि इस 38 फिट लंबे वाहन में तीन टैंक है। जिसमें पानी की क्षमता 60 हजार लीटर, ड्राई पाउडर नाइट्रोजन टैंक की क्षमता ढाई सौ किलो और फोम के लिए आठ सौ लीटर का टैंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इसकी खासियत है, कि यह एक मिनट में सात हजार लीटर पानी बाहर फेंक सकता है। वाहन में चार पंप लगे होने के चलते यह एक मिनट में छह हजार लीटर पानी टैंक में भर भी सकता है। हाईटेक मशीन होने के चलते वाहन अपने स्थान से 230 फिट की दूरी पर लगी आग आसानी से बुझा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed