{"_id":"a9c0ca2dc046d8671a03f5249ff2b772","slug":"pandav-lila-moved-into-the-crowd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडव लीला में उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडव लीला में उमड़ रही भीड़
अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 18 Dec 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भटवाड़ी सुनार में पांडव चौक में पांडव लीला का मंचन हो रहा है। 22 नवंबर से शुरू हुए इस आयोजन में प्रवासी ग्रामीण परिवार सहित शामिल हो रहे हैं। प्रतिदिन दोपहर को पांडव नृत्य में महाभारत युद्ध से जुड़ी लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। इस मौके पर ग्रामीण अपने आराध्य को भुने हुए चावल, फल और फूल भेंट कर रहे हैं।
पांडव लीला समिति के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह पंवार ने बताया कि 25 दिसंबर को चक्रव्यूह, 27 दिसंबर को कमलव्यूह, 29 दिसंबर को मोरू की डाली और 30 दिसंबर को हाथी दुर्योधन वध के साथ 41 दिवसीय इस अनुष्ठान का समापन हो जाएगा। इधर, ग्राम पंचायत घोलतीर के मवाणा गांव में पांडव लीला को देखने भारी भीड़ उमड़ रही है। 7 दिसंबर से शुरू पांडव लीला का समापन 23 दिसंबर को विधि-विधान के साथ होगा। इधर, नगर से लगे ग्राम पुनाड़ में भी पांडव लीला को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है।