{"_id":"691336b634e7640ebd0f54dd","slug":"panchayat-by-election-notification-issued-code-of-conduct-effective-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-115671-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी, आचार संहिता प्रभावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी, आचार संहिता प्रभावी
Tue, 11 Nov 2025 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 11 Nov 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले में पंचायतों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के बाद किन्हीं कारणों से रिक्त हुए ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों पर उपचुनाव करवाए जाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों एवं प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जो मतगणना की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नामांकनपत्र जमा करने की तिथि 13 और 14 नवंबर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। 15 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 16 नवंबर को नाम वापसी एवं चुनाव प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया होगी। मतदान 20 नवंबर को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा जबकि 22 नवंबर को मतगणना की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग संपन्न कराने के निर्देश दिए। संवाद