फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Padyatra reached Rudraprayag to demand one and a half laning of the road

सड़क डेढ़ लेन करने की मांग के लिए रुद्रप्रयाग पहुंची पदयात्रा

Tue, 06 Apr 2021 07:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Padyatra reached Rudraprayag to demand one and a half laning of the road
नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग चौड़ीकरण की मांग को लेकर पदयात्रा पहुंची रुद्रप्रयाग। - फोटो : RUDRAPRYAG
नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग को डेढ़ लेन चौड़ा करने की मांग को लेकर आंदोलनरत ग्रामीणों की पदयात्रा मंगलवार को रुद्रप्रयाग पहुंची। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने सरकार पर अधिकारियों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। साथ ही मांगपूर्ति तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी देते हुए जल्द नई रणनीति बनाने की बात भी कही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय संगम बाजार पहुंची पदयात्रा में शामिल आंदोलनकारियों ने कहा कि बीते 123 दिनों से घाट में सड़क के चौड़ीकरण को लेकर आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार सुध लेने को तैयार नहीं है। अब पदयात्रा के जरिए आंदोलन को पूरे पहाड़ में फैलाया जाएगा। पदयात्रा में शामिल चरण सिंह, दिनेश सिंह, तुलराम पांडे, लक्ष्मण सिंह राणा का कहना था कि नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर अभी तक जो शासनादेश और टेंडर हुए हैं, वह सिर्फ छलावा है। अब पदयात्रा के जरिए सरकार को जगाने का प्रयास किया जा रहा है। पदयात्रा विभिन्न नगरों से होते हुए देहरादून पहुंचेगी, जहां पर नंदप्रयाग व घाट क्षेत्र के कई लोग भी शामिल होंगे। रात्रि प्रवास के लिए पदयात्रा नरकोटा गांव पहुंची। इधर, उक्रांद के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, महामंत्री अशोक चौधरी ने पदयात्रा को समर्थन दिया। मौके पर गुड्डू लाल, दीपक फर्सवाण, हर्षवर्धन देवराड़ी, अब्बल सिंह, प्रकाश भंडारी, राम सिंह, फते सिंह, नरेंद्र सिंह, दिनेश नेगी, बृजमोहन सिंह, कृष्ण मेेंदुली, सौरभ सिंह, गणेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, मोहन भंडारी, मान सिंह, खीमानंद गौड़ समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed