फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Oxygen plant will be set up at Jakholi and Guptkashi hospital

जखोली और गुप्तकाशी अस्पताल में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट

Fri, 21 May 2021 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will be set up at Jakholi and Guptkashi hospital
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी में जल्द ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। जबकि शंकराचार्य माधवाश्रम अस्पताल कोटेश्वर में लगे ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। नए प्लांटों के लगने से अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों के इलाज में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत को ध्यान में रखते हुए जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। शंकराचार्य अस्पताल कोटेश्वर में एक माह पूर्व ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के बाद अब, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इन प्लांटों से प्रति मिनट 200 से 250 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाएगा। ऐसे में 24 घंटे में ये प्लांट 2.88 लाख से लेकर 3.60 लाख लीटर प्रतिदिन ऑक्सीजन का उत्पादन करेंगे। वहीं, शंकराचार्य माधवाश्रम अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। इस प्लांट से प्रतिदिन 2.88 लाख लीटर ऑक्सीजन मिल रही है। प्लांट की क्षमता बढ़ाने के बाद लगभग 4 लाख लीटर ऑक्सीजन प्रतिदिन उपलब्ध हो सकेगी। इस सुविधा से जहां जिला चिकित्सालय सहित अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, जखोली, ऊखीमठ सहित जिले के अन्य छोटे सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन मुहैया हो सकेगी। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने कहा कि जिले में पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर दो और अस्पतालों में नए प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन के माध्यम से जल्द निदेशालय व शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed