फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   OPD remained closed in District and Madhavashram Hospital on the demise of CMS

Rudraprayag News: सीएमएस के निधन पर जिला और माधवाश्रम अस्पताल में बंद रही ओपीडी

Wed, 11 Jun 2025 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 11 Jun 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
OPD remained closed in District and Madhavashram Hospital on the demise of CMS
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, हरिद्वार में हुई अंत्येष्टि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डाॅ. मनोज बड़ोनी की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अपराह्न बाद हरिद्वार में खड़खड़ी घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। सीएमएस के निधन पर जिला अस्पताल और माधवाश्रम अस्पताल में ओपीडी बंद रही।

मंगलवार को डॉ. बड़ोनी के निधन की सूचना पर उनके दो भाई, बेटा और भतीजा रात को ही देहरादून से रुद्रप्रयाग पहुंच गए थे। डॉ. बडोनी दस वर्ष से अधिक समय से जिला अस्पताल में तैनात थे। वह पिछले एक वर्ष से सीएमएस के पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। नई टिहरी के घनसाली के दयूल गांव निवासी डाॅ. बडोनी अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। इधर बुधवार को जिला अस्पताल में इमरजेंसी चिकित्सा के अलावा माधवाश्रम अस्पताल में ओपीडी बंद रही। डाॅ. बडोनी के निधन पर विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक आशा नौटियाल, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, सीडीओ आरएस रावत, सीएमओ डाॅ. राम प्रकाश, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप बगवाड़ी, पार्टी जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed