फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ooree aabaadee hom kvaaranteen Jaynagar Gujar Khata Village Seal, Whole Population Home Quarantine

जयनगर गुजर खत्ता गांव सील, पूरी आबादी होम क्वारंटीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
ooree aabaadee hom kvaaranteen  Jaynagar Gujar Khata Village Seal, Whole Population Home Quarantine
रुद्रपुर। दिनेशपुर के जयनगर गुजर खत्ता में छह जमातियों के पकड़े जाने के बाद गांव को सील कर दिया गया है। एहतियातन गांव के सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की टीम गांव पर नजर बनाए हुए है। बीते शुक्रवार को दिनेशपुर के जयनगर गुजर खत्ते में छह जमाती पकड़े गए थे। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने सभी को पकड़कर ब्लड सैम्पल जांच को भेजकर सभी को क्वारंटीन कर दिया। इसके बाद से ही गांव में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि पूरे गांव को सील कर लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। लोगों पर हल पल नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed