{"_id":"5e5966148ebc3ec7490d926d","slug":"one-person-died-rudrapur-news-hld3755246155","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार की तलाश में रुद्रपुर आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार की तलाश में रुद्रपुर आए युवक की मौत
विज्ञापन
चंपावत जिले से रोजगार की तलाश में रुद्रपुर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि रोजगार न मिलने पर वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।
ग्राम खटगड़ी चंपावत निवासी मोहन सिंह (32) पुत्र दिलीप सिंह काफी समय से बेरोजगार था। वह रोजगार की तलाश में 10 दिन पहले ही कृष्णा कालोनी निवासी अपनी बहन भावना के घर आया था। उसने सिडकुल की कई कंपनियों में रोजगार की खोज की, लेकिन उसे काम नहीं मिल पाया था।
मृतक के जीजा प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उठने के बाद सभी लोगों ने बैठकर एक साथ चाय पी। इसके कुछ देर बाद मोहन की अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया रोजगार नहीं मिलने से वह परेशान था। वहीं ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।