फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   One month of gradual fasting in Kedarnath

केदारनाथ में क्रमिक अनशन को हुआ एक माह

Thu, 16 Sep 2021 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
One month of gradual fasting in Kedarnath
केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों के क्रमिक अनशन को एक माह हो गया है। उन्होंने मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने का निर्णय लेते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। केदार सभा के महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने मंदिर परिसर से कुछ दूरी पर क्रमिक धरना दिया। कहना था कि दो वर्ष से देवस्थानम बोर्ड के विरोध में आंदोलन चल रहा है। सरकार, ठोस कार्रवाई के बजाय सिर्फ आश्वासन दे रही है। कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उग्र आंदोलन को 30 अक्तूबर तक स्थगित किया जा चुका है, लेकिन क्रमिक धरना जारी रहेगा। जरूरी हुआ तो आंदोलन को पुन: तेज किया जाएगा। इस मौके पर कुबेरनाथ पोस्ती, रमाकांत शर्मा, सौरभ शुक्ला, शशि अवस्थी, अंकुर शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed