फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   12 security personnel complained about the non-deposit of their PF.

Rudraprayag News: 12 सुरक्षा कर्मियों ने पीएफ जमा न होने की शिकायत की

Tue, 27 Oct 2026 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 27 Oct 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
12 security personnel complained about the non-deposit of their PF.
रकम खाते में जमा न करने का लगाया आरोप, श्रम न्यायालय में की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिले में भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुरक्षा कर्मियों के रूप में कार्यरत 12 कर्मचारियों ने बीएस-4 सिक्योरिटी सर्विस पर कर्मचारी भविष्य निधि (पीएफ) की कटौती की रकम खातों में जमा नहीं करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने श्रम न्यायालय देहरादून को शिकायत भेजकर वर्ष 2023 से अब तक की पीएफ राशि जमा कराने और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता रमेश सिंह पंवार, रविंद्र सिंह, श्रवण सिंह, ललित मोहन, शिवराज सिंह लाला, अनूप सिंह, दिनेश बिष्ट, पाती राम, कृष्णा बिष्ट, संतोष कुमार और विपिन कुमार आदि के अनुसार वे वर्ष 2023 से जनपद रुद्रप्रयाग में सुरक्षा कर्मियों के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वेतन से हर महीने करीब 1200 रुपये पीएफ के नाम पर काटे जा रहे हैं लेकिन संबंधित कंपनी की ओर से यह राशि उनके खातों में जमा नहीं की गई। कर्मचारियों का दावा है कि वर्ष 2023 से 2026 तक एक कर्मचारी की करीब 57,600 रुपये की पीएफ राशि बकाया है। इस संबंध में कंपनी को कई बार पत्राचार से अवगत कराया गया लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने श्रम न्यायालय से मामले की जांच कराकर पीएफ की बकाया राशि जमा कराने की मांग की। वहीं भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के योजना अभियंता करन गर्ग ने बताया कि उन्होंने पूरी धनराशि बीएस-4 सिक्योरिटी सर्विस को जमा कर दी गई है। यह सब जिम्मेदारी सिक्योरिटी सर्विस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed