फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   One hundred meters down the car in the ditch

डेढ़ सौ मीटर खाई में गिरी कार

Tue, 14 Jun 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Tue, 14 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन

तिलवाड़ा-मयाली मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में  एक भाजपा नेता समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को जखोली से रुद्रप्रयाग आ रहे भाजपा नेता कपूर सिंह रावत (65) निवासी कपणिया, अपनी नातिन के साथ रुद्रप्रयाग आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में कृषि विभाग रुद्रप्रयाग में कार्यरत मीना राणा ने उनसे लिफ्ट ली। सुमाड़ी के निकट उनकी कार अनियंत्रित सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में रावत और महिला घायल हो गई। जबकि बालिका सुरक्षित बच गई। 108 से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। रावत ने कहा कि स्टेयरिंग लॉक होने के कारण हादसा हुआ है। मयाली चौकी प्रभारी कुंवर सिंह बिष्ट ने घायलों के बारे में जानकारी ली। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपीएस नेगी ने बताया कि घायलों के सिर पर चोटें थी। ऐसे में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीटी स्केन के लिए बेस अस्पताल रेफर किया गया है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed