{"_id":"5760387d4f1c1bd12a11b7a6","slug":"one-hundred-meters-down-the-car-in-the-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सौ मीटर खाई में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ सौ मीटर खाई में गिरी कार
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलवाड़ा-मयाली मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक भाजपा नेता समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को जखोली से रुद्रप्रयाग आ रहे भाजपा नेता कपूर सिंह रावत (65) निवासी कपणिया, अपनी नातिन के साथ रुद्रप्रयाग आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में कृषि विभाग रुद्रप्रयाग में कार्यरत मीना राणा ने उनसे लिफ्ट ली। सुमाड़ी के निकट उनकी कार अनियंत्रित सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में रावत और महिला घायल हो गई। जबकि बालिका सुरक्षित बच गई। 108 से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। रावत ने कहा कि स्टेयरिंग लॉक होने के कारण हादसा हुआ है। मयाली चौकी प्रभारी कुंवर सिंह बिष्ट ने घायलों के बारे में जानकारी ली। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपीएस नेगी ने बताया कि घायलों के सिर पर चोटें थी। ऐसे में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीटी स्केन के लिए बेस अस्पताल रेफर किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन