फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Old wandering of villages damaged by widening of Badrinath highway

बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण से गांवों का पुराना पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त

Mon, 05 Aug 2019 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Old wandering of villages damaged by widening of Badrinath highway
ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत निर्माणाधीन ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में पेट्रोल पंप के समीप चौड़ीकरण कार्य से जयमंडी समेत अन्य गांवों का पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम और एनएच के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द पैदल मार्ग की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बर्सू के निवर्तमान ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में डीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हाईवे के चौड़ीकरण कार्य से कार्यदायी संस्था द्वारा जयमंडी, बौंठा, ग्वाड़, पोखरसारी समेत अन्य गांवों को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से जोड़ने वाले पैदल मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। ऐसे में ग्रामीणों को आवाजाही में खासी दिक्कतें हो रही हैं। बताया कि कार्यदायी संस्था व संबंधित ठेकेदार को भी कई बार मौखिक रूप से स्थिति से अवगत कराने के बाद भी पैदल मार्ग की अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। उन्होंने हाईवे चौड़ीकरण के मलबे को पुलिया के समीप डंप करने पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे आने वाले दिनों में खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग की मरम्मत और डंपिंग जोन को हटाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में नरेंद्र सिंह, कुसुम देवी, खुशाल सिंह, भवान सिंह, जगमोहन सिंह, नरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed