{"_id":"62cc4df0c4c8e17f2e5460ab","slug":"officers-should-be-serious-towards-public-problems-and-take-action-in-stipulated-time-dm-rudrapryag-news-drn4169280195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमस्याओं के प्रति गंभीर होकर तय समय में कार्रवाई करें अधिकारी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमस्याओं के प्रति गंभीर होकर तय समय में कार्रवाई करें अधिकारी: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली विकासखंड की त्रैमासिक बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मोटर मार्ग, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क, मनरेगा सहित अन्य जनसमस्याओं को सदन में रखा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति गंभीर होकर तय समय पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल की अध्यक्षता में हुई बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने डिग्री कॉलेज जखोली में रजिस्ट्रार का पद भरने, भरदार क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करने की मांग की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय पुंडीर ने समाज कल्याण विभाग के द्वारा दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन नए नियमानुसार उपलब्ध कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सदन में जो भी समस्याएं दर्ज कराई गई हैं, उनका अगली बैठक तक निस्तारण होना चाहिए।
इस अवसर पर कनिष्ठ प्रमुख कविंद्र सिंधवाल, जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र भंडारी, सीडीओ नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, एसडीएम परमानंद राम, सीएमओ डॉ. बीके शुक्ला आदि मौजूद थे। इधर, डीएम ने मयाली-चिरबटिया-घनसाली राज्य मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बरसात से जनपद में जो भी मोटर मार्ग बाधित हो रखे हैं, उन्हें जल्द खोला जाए।