फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   objection of remove name of swami sachidanand

स्वामी सच्चिदानंद का नाम हटाने पर आपत्ति

Sat, 27 Feb 2016 10:00 PM IST
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग Updated Sat, 27 Feb 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अलकनंदा-मंदाकिनी सांस्कृतिक कला संगम ने जिला अस्पताल के बोर्ड से स्वामी सच्चिदानंद जी का नाम हटाने पर आपत्ति जताई है।
कला संगम के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से मुलाकात कर अस्पताल का नाम पूर्ववत रखने की मांग की है। कला संगम के अध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने बताया कि विकास पुरुष स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज ने रुद्रप्रयाग में शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए अनेक कार्य किए। उन्होंने विद्यालयों व अस्पताल निर्माण के लिए अपनी भूमि दान में दी थी, लेकिन वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के बोर्ड से स्वामी जी का नाम हटा दिया है। कहा कि इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई है। उन्होंने शीघ्र बोर्ड में स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज का नाम अंकित करवाने की मांग की। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरपी बडोनी ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में शासन को अवगत कराया जाएगा। जल्द ही संशोधन करवा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed