{"_id":"636fd565b0a3a1347e14608e","slug":"nursing-college-will-be-built-in-kothgi-with-20-crore-44-lakh-rudrapryag-news-drn427982563","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग विस में 200 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं स्वीकृति: चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग विस में 200 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं स्वीकृति: चौधरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि रुद्रप्रयाग विधानसभा में विकास कार्यों के लिए शासन से 200 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही सोमवार 14 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कोठगी में नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास करेंगे।
रुद्रप्रयाग विस के विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि कोठगी में 20 करोड़ 44 लाख की लागत से नर्सिंग कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। इस धनराशि से 18 करोड़ केंद्र की एसटीए योजना से प्राप्त होंगे। 2 करोड़ 44 लाख रुपये राज्य सरकार के माध्यम से मिलेंगे। विधायक ने कहा कि विधायक ने कहा विस क्षेत्र के लिए तल्लानागपुर लिफ्ट पेयजल-2, खेड़ाखाल-नवासू लिफ्ट पेयजल योजना के साथ ही स्यूंणी-धारकोट और डुंगरा-आरस्यूं मोटर मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। विस में 200 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। कहा कि जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में कार्डियक यूनिट का संचालन जल्द शुरू होगा। इसके अलावा डायलिसिस की दो अतिरिक्त मशीनें भी उपलब्ध हो जाएंगी। अब तक जिला चिकित्सालय में डायलिसिस की तीन मशीनें संचालित हो रही हैं। विधायक चौधरी ने बताया कि जिला चिकित्सालय में जल्द सिटी स्कैन की मशीन भी लगाई जाएागी। साथ ही प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के रिक्त पदों की पूर्ति के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।