फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Now voters in the villages do not see the enthusiasm of voting

अब गांवों में मतदाताओं में नहीं दिखता मतदान का उत्साह

Sun, 16 Jan 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Now voters in the villages do not see the enthusiasm of voting
देवभूमि उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा गठन के लिए बिगुल बज चुका है। इस बार रुद्रप्रयाग जिले से दो विस सीटों पर 1 लाख 92 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में महिलाओं की संख्या अधिक है, लेकिन अब वोट के दिन गांवों में महिला मतदाताओं में वह उत्साह नजर नहीं आता है, जो पूर्व में होता था। अब गांवों में भी महिलाएं समूह में वोट देने के बजाय अपने समय के हिसाब से जाने लगी हैं।
विज्ञापन

केदारघाटी के बडासू गांव की 100 वर्षीय जौसी देवी बताती हैं कि उन्होंने 1956 में पहला वोट दिया था। तब, वह गांव की 50/60 महिलाओं के साथ वोट देने गई थी। इसके बाद, बीते विस चुनाव तक अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाली वृद्धा मतदाता ने बताया कि वोट का दिन उत्सव जैसा होता था। रांसी गांव की 80 वर्षीय पूर्व क्षेपं सदस्य जीवंती खोयाल का कहना है कि राज्य निर्माण के बाद सुविधाओं के लिए बढ़ते पलायन ने वोट के उत्सव को भी हाशिए पर ला दिया है। कुछ ही गांव रह गए हैं, जहां खेतीबाड़ी, पशुपालन का काम पहले जैसा होता है। अन्य गांवों में यह कार्य सीमित रह गया है, जिससे लोगों के पास समय की कमी नहीं है। ऐसे में अब, वह अपने हिसाब से वोट देने जाते हैं। केंद्रीय विवि श्रीनगर गढ़वाल के प्रो. डा. जयप्रकाश भट्ट बताते हैं कि पहले गांवों में ही पूरा जनजीवन होता था। लोगों के पास काम होते थे, इसलिए वह वोट के दिन, प्राथमिकता से अपने कार्यों को पूरा करने के बाद समूह के रूप में वोट देने जाते थे। यह एक सहभागिता का प्रमाण था। साथ ही लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed