फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Now there will be a cross fight for water

अब पानी के लिए होगी आरपार की लड़ाई

Sun, 28 Aug 2022 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Now there will be a cross fight for water
केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव तिलवाड़ा में नगर पंचायत गठन के लगभग चार वर्ष बाद भी लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। अब लोगों ने समस्या के निस्तारण के लिए पेयजल संघर्ष समिति का गठन किया है। रविवार को समिति की बैठक हुई। इसमें पेयजल की समस्या के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड तीन पीनामठ में लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। साथ ही अन्य वार्डों में भी स्थिति ठीक नहीं है। अब पानी की समस्या के निस्तारण के लिए वार्डवासियों ने पेयजल संघर्ष समिति का गठन करते हुए आरपार की लड़ाई का निर्णय लिया। इसमें दौलतराम भट्ट को अध्यक्ष और कुलवीर रावत को संरक्षक चुना गया है। रविवार को समिति की पहली बैठक में निर्णय लिया गया कि चार सितंबर को एक शिष्टमंडल जलसंस्थान के अधिकारियों से भेंट कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा। उन्होंने नगर पंचायत पर समस्या के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया। कहा कि वार्ड सभासद को बैठक में आमंत्रित किया गया था लेकिन वह शामिल नहीं हुए। पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी पद ग्रहण करने के बाद पेयजल संकट से निजात के लिए अपनी पहली प्राथमिकता बताया था। लेकिन लगभग चार वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। समिति के उपाध्यक्ष शशि प्रसाद सेमवाल व कोषाध्यक्ष जीतपाल नेगी ने बताया कि तिलवाड़ा में पेयजल प्रबंधन के लिए परियोजना स्वीकृत है। जल निगम व जलसंस्थान के अधिकारियों की ओर से परियोजना निर्माण के लिए जल्द निविदा आमंत्रित करने की बात भी कही गई लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में लोग पानी के लिए परेशान हैं। पीना मठ के लोग बरसाती पानी से अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। बैठक में विक्रम भंडारी, कमल सिंह दुमागा और गोपाल नेगी समेत वार्ड के लोग मौजूद थे। इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष संजू जगवाण ने बताया कि पेयजल संकट के निवारण के लिए जलनिगम व जलसंस्थान को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed