{"_id":"5f0342c88ebc3e431a3b27ca","slug":"now-rudraprayag-district-is-also-corona-free-rudrapryag-news-drn349166041","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रुद्रप्रयाग जिला भी कोरोना फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रुद्रप्रयाग जिला भी कोरोना फ्री
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। टिहरी के बाद अब रुद्रप्रयाग जिला भी कोरोना फ्री हो गया है। कोटेश्वर स्थित कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सभी पांचों संक्रमित डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इनमें दो बच्चियां भी शामिल हैं। इस तरह सभी 66 संक्रमित ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
जिले में बीते एक सप्ताह से कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया है। सोमवार को विधायक भरत सिंह चौधरी ने डिस्चार्ज हुए सभी लोगों को गुलदस्ता भेंटकर अस्पताल से विदा किया।
सीएमओ डॉ. बीपी शुक्ला ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव का पहला केस 23 मई को आया था। अब करीब डेढ़ माह बाद जिला कोरोना मुक्त हुआ है। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह नेगी, डॉ. राजीव गैरोला, डॉ. कपिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अभी 147 रिपोर्ट का इंतजार
रुद्रप्रयाग। जिले से बीती पांच जुलाई तक कुल 2033 सैंपल कोरोना जांच के लिए हल्द्वानी, एम्स ऋषिकेश और बेस अस्पताल श्रीनगर भेजे गए थे। 1820 की रिपोर्ट नेगेटिव और 66 की पॉजिटिव आई थी। अब 147 की रिपोर्ट का इंतजार है। ब्यूरो