फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Now MLA Thukral's pain due to bureaucracy

अब नौकरशाही को लेकर विधायक ठुकराल का छलका दर्द, कुछ अधिकारियों को बताया पथभ्रष्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now MLA Thukral's pain due to bureaucracy
विधायक राजकुमार ठुकराल - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने नौकरशाही को लेकर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के बयान का समर्थन करते हुए अपनी पीड़ा जाहिर की है। विधायक ने जारी बयान में कहा है कि कुछ अधिकारी पथभ्रष्ट हो चुके हैं। वे खुद को सर्वेसर्वा मानने लगे हैं। ये अधिकारी प्रदेश सरकार की व्यापक जनहित की नीतियों से इतर कार्य करते हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ प्रदेश सरकार को कड़ा रुख अपनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

विधायक ठुकराल ने कहा कि बाजपुर के किसानों की 5838 एकड़ जमीन के मामले को जानबूझकर उलझाकर प्रदेश सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वे इस मामले में बाजपुर के किसानों के साथ खड़े हैं और जनता की एक इंच जमीन भी छीनने नहीं दी जाएगी। कहा कि ऐसे अधिकारियों को चिह्नित कर उनकी संपूर्ण कार्यप्रणाली की जांच कराने की जरूरत है।
विज्ञापन

कहा कि कोरोना काल में जहां सैकड़ों अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए दिनरात सरकार एवं आम जनमानस का सहयोग करने में जुटे हैं वहीं कुछ अधिकारी हिटलरशाही और कुछ सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने के लिए अपने कर्तव्यों को भूल चुके हैं। ये अधिकारी जनप्रतिनिधियों तक को कुछ नहीं समझते है। चेताया कि आने वाले विधानसभा सत्र में ऐसे कुछ अधिकारियों को जवाब देना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed